{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अमरनाथ में दान देने वालों में आशातीत वृद्धि, इस बार अमरनाथ में दान सौ गुना बढ़ गया

 

RNE Network.

भारतीय समाज में धर्म के प्रति गहरी आस्था है। भारत के धर्मभीरु लोग अपने आराध्य का जब दर्शन करने जाते है तो अपनी क्षमता से भी अधिक दान करने का प्रयास करते है। तभी तो कहते है कि भारत में धर्म की जड़े सदा हरी रहती है।
 

अमरनाथ गुफा मंदिर में भी इस बार इसी तरह की धर्म के प्रति गहरी आस्था देखने को मिली। अमरनाथ गुफा मंदिर में महामारी प्रतिबंधों के बाद वार्षिक यात्रा के दौरान दान में 100 गुना वृद्धि हुई है। नकद दान 2020 - 2021 के 9.23 लाख से बढ़कर 2025 - 26 में 9.75 करोड़ रुपये हो गया है। ये भारत के लोगों की धर्म के प्रति गहरी आस्था को अभिव्यक्त करता है।