{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Haryana Weather Alert : हरियाणा के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, दस जिलों में ऑरेंज व 11 में येलो अलर्ट जारी
 

मौसम विभाग ने हरियाणा के सिरसा के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया 
 

मौसम विभाग ने हरियाणा में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अकेले सिरसा को छोड़कर सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वही दस जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 11 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में बताया कि दस जिलों में भारी बारिश हो सकती है, लेकिन सिरसा में कहीं पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन बाकि जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, पंचकूला, रेवाड़ी, युमनानगर में अगले 24 घंटे में तेज बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग की तरफ से इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, नूंह, पलवल में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आपको बता दे कि वीरवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। मानसून के इस सीजन में सबसे कम बारिश इस बार कैथल जिले में हुई है। यहां पर औसत से भी कम बारिश हुई है, लेकिन शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में कैथल जिले को येलो जोन में रखा गया है।

ऐसे में इन जिलें में बारिश हो सकती है। वहीं जींद जिले में भी कम बारिश थी, लेकिन वीरवार को पूरे जिले में भारी बारिश हुई। तेज बारिश के चलते जींद शहर में एक बार बाढ़ जैसे हालात बन गए। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जींद शहर के नीचले इलाकों को पानी नहीं निकला है।

ऐस में अगर शुक्रवार को भी तेज बारिश होती है तो लोगों को फिर से जलभराव की समस्या को झेलना पड़ सकता है। इस बार मानसून में अच्छी बारिश होने के चलते धान के उत्पादक किसानों को फायदा मिला और इस बार धान की बंपर पैदावर होने की उम्मीद है।