{"vars":{"id": "127470:4976"}}

गुरु ग्रंथ साहिब पर अब यूनिक आइडी, बेअदबी रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है

 

RNE Network.

गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व पंजाब सरकार ने ठोस निर्णय लिए है। पिछले कुछ समय में अचानक से हुई इस तरह की घटनाओं को देखते हुए कमेटी ने बेअदबी रोकने पर गहन चर्चा के बाद कुछ निर्णय किये  है।
 

पंजाब सरकार ने बेअदबी रोकने के लिए श्री गुरुग्रंथ साहिब के हर स्वरूप पर यूनिक आईडी लागू करने का निर्णय लिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अब छपाई के साथ डिजिटल रिकॉर्ड भी रखेगी। वेबसाइट पर इसे अपडेट किया जाएगा। नये संशोधन कानून के तहत छपाई, भंडारण और वितरण के स्पष्ट नियम तय किये है।