केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नमो वाटिका का किया शुभारंभ
Sep 22, 2025, 11:31 IST
RNE Network.
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांची के पुरनिया तालाब पर नमो वाटिका का शुभारंभ किया। उन्होंने पार्क परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि जल और पर्यावरण संरक्षण को लेकर केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने स्थानीय महिलाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें जिससे भावी पीढिय़ों को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके। कार्यक्रम ने सांची में पर्यावरणीय चेतना को एक नई दिशा दी है। वहीं इसके पश्चात केन्द्रीय कृषि मंत्री सांची शासकीय अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में भी शामिल हुए और रक्तदान का महत्व बताया।