24 घन्टे में पूरी करनी होगी वैष्णों देवी यात्रा, श्राइन बोर्ड ने नियमों में बदलाव कर यह व्यवस्था लागू की है
Dec 22, 2025, 09:28 IST
RNE Network.
कटरा स्थित मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए अब बोर्ड ने नए नियम बना दिये है। माता वैष्णों देवी के देश भर से कटरा आने वाले भक्तों को अब हर हाल में मां वैष्णों देवी की यात्रा को 24 घन्टे में पूर्ण करना ही होगा। यह नया नियम बन गया है।
मां वैष्णों देवी की यात्रा को लेकर श्री माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड ने नियमों में बदलाव किया है। मां वैष्णों देवी की यात्रा आरम्भ करने से पहले पंजीकरण के साथ ही आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्राप्त करना श्रद्धालुओं के लिए अनिवार्य होगा। 24 घन्टे में यात्रा पूरी कर आधार शिविर कटरा लौटना होगा। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी है।