{"vars":{"id": "127470:4976"}}

VIP number vehicle : गाड़ी के वीआइपी नंबर की बोली लगा दी 1.17 करोड़ रुपये, एक माह में जमा करानी होगी राशि

हरियाणा में गाड़ी नंबर की बोली ने रिकार्ड को तोड़ दिया है। जहां पर गाड़ी का पंसद का नंबर लेने के लिए एक शक्स ने आनलाइन वीआईपी नंबर की निलामी में बोली लगाकर रिकार्ड को तोड़ दिया।
 

हरियाणा में गाड़ी नंबर की बोली ने रिकार्ड को तोड़ दिया है। जहां पर गाड़ी का पंसद का नंबर लेने के लिए एक शक्स ने आनलाइन वीआईपी नंबर की निलामी में बोली लगाकर रिकार्ड को तोड़ दिया। मामला हरियाणा के बाढड़ा एसडीएम अथारिटी का है। जहां पर  वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर-88बी-8888 पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जहां पर अथारिटी के माध्यम से नंबर के लिए आनलाइन बोली खोली गई थी। जहां पर नंबर की बोली लगाने के लिए एक से बढ़कर एक लोग आए। जहां पर एक व्यक्ति ने आनलाइन माध्यम से इस नंबर के लिए एक करोड़ 17 लाख रुपये की बोली लगा दी। बुधवार शाम को आखिरकार उस व्यक्ति के नाम पर बोली छुट गई। अब वीआइपी नंबर की सर्वाधिक आनलाइन बोली लगाने वाले को राशि व दस्तावेज जमा कराने के लिए एक माह का समय दिया जाएगा।

वहीं, तय समय में राशि जमा ना कराने पर उसकी 11 हजार की अग्रिम सुरक्षा राशि जब्त हो जाएगी। इसकी पुष्टि बाढड़ा रजिस्ट्रेशन अथारिटी स्टाफ ने की है। बता दें कि बाढड़ा एसडीएम अथारिटी के बुधवार को बंद हुई एचआर-88बी-8888 नंबर की बोली राशि व दस्तावेज जमा कराने के बाद ही आवंटित होगा नंबर वीआइपी नंबर एचआर-88बी-8888 की आनलाइन बोली 20 नवंबर को खोली गई थी।

पहले दिन इस वीआइपी नंबर की बोली 51 हजार के बेस प्राइस से शुरू हुई थी जो छठे दिन यानी 26 नवंबर को बढ़कर रिकार्ड 1.17 करोड़ पर पहुंच गई। बाढड़ा एसडीएम अथारिटी स्टाफ की मानें तो पूरे देश में किसी वीआइपी नंबर के लिए यह सर्वाधिक बोली राशि है।