{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बेटे की चाहत में 7 वीं बेटी को जन्म, डिलीवरी के समय अधिक खून बहने से महिला की मौत

 

RNE Network.

शर्मनाक! 21 वीं शताब्दी के बाद भी अब तक लोगों की पुरुष सत्तात्मक मानसिकता समाप्त नहीं हुई है। भले ही बेटियों ने बेटों से अधिक नहीं तो बराबरी हर क्षेत्र में साबित कर दी है, फिर भी बेटे की चाह में आदमी कुछ भी कर गुजरता है।
 

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बेटे की चाहत में एक महिला ने 7 बच्चियों को जन्म दे दिया। 7 बच्चों को जन्म देने वाली 35 वर्षीय महिला की डिलीवरी के दौरान अधिक खून बहने से मौत हो गयी।