{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर-मदुरै रेलसेवा रीशड्यूल रहेगी
 

 

RNE Bikaner

रेलवे द्वारा बीकानेर-मेडता रोड रेलखण्ड पर अलाई-चीलो-नोखा स्टेशनों के मध्य सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 11.10.26, 18.10.26, 25.10.26 व 01.11.26 को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी