यात्रीगण ध्यान दे, अजमेर के गुलाबबाड़ी आयूबी निर्माण के चलते ट्रेनों का मार्ग बदला, देखें पूरी लिस्ट
Train Route Changed : अजमेर में गुलाबबाड़ी फाटक (एल सी 44) पर आरयूबी निर्माण के कारण 12 दिसम्बर को ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेन का संचालन मदार -आदर्श नगर और दौराई -मदार बाइपास लाइन होकर किया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक के अनुसार समय सारिणी जारी की गई है।
गाड़ी संख्या 12991 उदयपुर जयपुर 12 दिसम्बर को उदयपुर से प्रस्थान करेगी। आदर्श नगर पर आगमन प्रस्थान समय 10:50-10:55 बजे और मदार जंक्शन पर आगमन प्रस्थान समय 11:20-11-35 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 20979 उदयपुर-जयपुर वंदे भारत रेल उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी। इसका आदर्श नगर में आगमन प्रस्थान समय 11:50-11:55 और मदार में आगमन- प्रस्थान समय 12:20-12:25 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12413 अजमेर-जम्मूतवी अजमेर के स्थान पर हटूं से 13:30 बजे प्रस्थान करेगी। आदर्श नगर स्टेशन पर आगमन प्रस्थान समय 13:40-13:45 और मदार जंक्शन पर आगमन प्रस्थान समय 14:20-14:25 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12196 अजमेर-आगरा फोर्ट नसीराबाद से 14:15 बजे प्रस्थान करेगी। इसका आदर्शनगर स्टेशन पर आगमन प्रस्थान समय 14:30-14:35 और मदार जंक्शन पर आगमन प्रस्थान समय 15:00-15:05 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी- मबार उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी। आदर्शनगर में आगमन- प्रस्थान समय 18:40- 18:45 और मदार जंक्शन पर 19:15 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09721 जयपुर-उदयपुर जयपुर से प्रस्थान करेगी। मदार जंक्शन पर आगमन प्रस्थान - समय 7:55-8:00 और आदर्शनगर में 8:25-8:30 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर 11 दिसम्बर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। हटुंडी स्टेशन (1 बजे) तक संचालित होगी। मदार जंक्शन पर आगमन प्रस्थान समय 12:15-12:20 और आदर्श नगर में 12:45-12:50 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12195 आगरा फोर्ट- अजमेर 12 दिसम्बर को आगरा फोर्ट से प्रस्थान करेगी। नसीराबाद (13:50 बजे) तक संचालित होगी। मदार जंक्शन पर आगमन प्रस्थान समय 12:40-12:45 और आदर्श नगर में 13:10-13:15 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12992 जयपुर -उदयपुर जयपुर से प्रस्थान करेगी। मदार जंक्शन पर आगमन प्रस्थान समय 15:50-15:55 बजे और आदर्श नगर में 16:20-16:25 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 20980 जयपुर -उदयपुर 12 दिसम्बर को जयपुर से प्रस्थान करेगी। मदार जंक्शन पर आगमन प्रस्थान समय 17:00-17:05थ और आदर्श नगर में 17:30 -17:35 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12719 जयपुर-हैदराबाद 12 दिसम्बर को जयपुर से रवाना होगी। मदार जंक्शन पर आगमन -प्रस्थान समय 17:25-17:30 और आदर्श नगर में 17:55-18:00 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12315 कोलकाता उदयपुर 11 दिसम्बर को कोलकाता से प्रस्थान करेगी। मदार जंक्शन पर आगमन प्रस्थान समय 17:55 /18:00 और आदर्श नगर स्टेशन पर 18:25 -18:30 बजे रहेगा।
मदार- दौराई बाइपास पर मूवमेट
गाडी संख्या 59602 मारवाड जंक्शन-अजमेर 12 दिसम्बर को मारवाड़ से प्रस्थान करेगी। यह दौराई (8:40 बजे) तक ही संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 12978 अजमेर-एर्नाकुलम रेल 10 बजे दौराई स्टेशन से प्रस्थान करेगी। मदार जंक्शन आगमन- प्रस्थान समय 10:20 1025 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 19269 पोरबंदर -मुजफ्फरपुर रेल 11 दिसम्बर को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। दौराई स्टेशन पर आगमन प्रस्थान समय 10:55-11:00 बजे और मदार जंक्शन पर 11:40-12:10 रहेगा। स्टेशन से 12:15 बजे रवाना होगी। मदार जंक्शन पर आगमन प्रस्थान समय 12:55-13:00 रहेगा।
गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर रेल दौराई से 14:50 बजे प्रस्थान करेगी। मदार जंक्शन पर आगमन प्रस्थान समय 15:25 15:30 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 14702 बांद्रा टर्मिनस - श्रीगंगानगर रेल 11 दिसम्बर को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। दौराई स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान समय 13:40-13:45 बजे और मदार जंक्शन पर 14:25-14:30 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12983 अजमेर-चंडीगढ़ रेलसेवा 12 दिसम्बर को दौराई स्टेशन से 17:20 बजे रवाना होगी । मदार जंक्शन पर आगमन प्रस्थान समय 18:00-18:05 बजे रहेगा
गाड़ी संख्या 19411 गांधीनगर कैपिटल- दौलतपुर चौक रेल 12 दिसम्बर को गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी। दौराई स्टेशन घर आगमन -प्रस्थान समय 17:35 17:40 बजे और मदार जंक्शन पर 18:15-18:20 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 19612 अमृतसर -अजमेर रेल 11 दिसम्बर को अमृतसर से प्रस्थान करेगी। मदार जंक्शन (8:40 बजे) तक संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 12988 अजमेर सियालदह 12 दिसम्बर को दौराई स्टेशन पर 12:15-12:20 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर -अजमेर 11 दिसम्बर को जबलपुर से प्रस्थान करेगी। दौराई स्टेशन (14:05 बजे) तक संचालित होगी। मदार जंक्शन पर आगमन प्रस्थान समय 13:35-13:40 बजे रहेगा।
-गाड़ी संख्या 59601 अजमेर मारवाड़ जंक्शन रेल दौराई स्टेशन से 18:30 बजे रवाना होगी।