{"vars":{"id": "127470:4976"}}

New Rail Corridor : दिल्ली-अम्बाला फोरलेन रेल कॉरिडोर बनेगा, अमृत स्टेशनों के डिजाइन में किया बदलाव 

पानीपत में 2 रेलवे अंडरपास से जुड़ेगा रेलवे रोड-मॉडल टाउन
 

दिल्ली से अंबाला तक नया फोरलेन लेन रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए रेलवे विभाग की तरफ से योजना बनाई जा चुकी है और इसके लिए बजट भी अलाट किया जा चुका है। नया फोरलेन रेल कॉरिडोर के निर्माण के बाद से अमृत स्टेशनों के डिजाइन में बदलाव किया गया है। अमृत स्टेशन के तहत पानीपत रेलवे स्टेशन का निर्माण भी इसी कड़ी में किया जा रहा है और इसके लिए रेलवे विभाग ने डिजाइन में बदलाव किए जा रहे हैं। अब पानीपत शहर की दोनों तरफ की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए रेलवे स्टेशन पर दो भूमिगत पैदल यात्री मार्ग (अंडरपास) बनाए जाएंगे।

रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) ने अंतिम सर्वे कर अपनी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंप दी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर ये भूमिगत मार्ग बनाए जाने का प्रस्ताव नए डिजाइन में शामिल किया गया है। ये अंडरपास पहले प्लेटफार्म नंबर 2 से 5 को प्लेटफार्म नंबर 1 से जोड़ेंगे। वहीं, दूसरी ओर मॉडल टाउन की ओर भी जोड़ा जाएगा। भविष्य में प्रस्तावित दो नए प्लेटफार्म को भी इनसे जोड़ा जाएगा, जिससे रेलवे रोड ढलान वाला बनेगा

भूमिगत मार्गों को स्लोप (ढलान) वाला बनाया जाएगा और इनमें सीढ़ियां नहीं होंगी। इससे दिव्यांग यात्री और सामान लेकर चलने वाले लोग एक से दूसरे प्लेटफार्म पर आसानी से पहुंच सकेंगे। स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक सुविधाएं देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर संदीप कल्याण ने बताया कि आरएलडीए का सर्वे हो चुका है। अब इसी के अनुरूप अंडरपास और अन्य डवलपमेंट काम होंगे।

मॉडल टाउन दोनों तरफ के यात्रियों को लाभ मिलेगा। स्टेशन पर जगह का अभाव है। इसलिए मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जाएगी। वहीं, स्टेशन की दीवारों पर वस्तु कला उकेरने के लिए राजस्थान, गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के कलाकार काम कर रहे हैं। पानीपत के इतिहास से जुड़ी जानकारी और कलाकारी के संरक्षित अंश के आधार पर पानीपत स्टेशन की दीवार और प्रवेश द्वार पर चित्रकारी के लिए इनमें किसी एक कलाकारों की टीम को काम सौंपा जाना है।