{"vars":{"id": "127470:4976"}}

ब्लॉक के कारण 02 रेलसेवाएं आंशिक रद्द, 02 मार्ग परिवर्तित, 01 रीशड्यूल एवं 01 रेलसेवा रेगुलेट रहेगी
 

 

RNE Bikaner

रेलवे द्वारा बीकानेर मण्डल के चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड पर रतनगढ़-मोलीसर स्टेशनों के मध्य आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी:-

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार रेलसेवा दिनांक 01.12.26 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह रतनगढ़ तक ही संचालित होगी। अर्थात् रतनगढ़-हिसार के मध्य यह रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 02.12.26 को हिसार के स्थान पर रतनगढ़ से संचालित होगी। अर्थात् हिसार-रतनगढ़ के मध्य यह रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 22482, दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 01.12.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी।

2. गाड़ी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 01.12.26 को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग अम्बाला-बठिण्डा-बीकानेर होकर संचालित होगी।

रीशड्यूल रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 12457, दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 01.12.26 को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से अर्थात् 01.05 बजे प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 02.12.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह रतनगढ़ स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।