{"vars":{"id": "127470:4976"}}

रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की खुली पोल, पानी में मिला ई-कोलाई

 

RNE Network.

रेलवे ने भले ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेलगाड़ियां चला दी हो, मगर अब भी यात्रियों के लिए पूरी व अच्छी सुविधाएं देने में सफल नहीं हो सका है। भले ही वंदे भारत ट्रेन चल गई और सुपरफास्ट की तैयारी है, मगर रेलवे स्टेशनों की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ है।
 

यह चकित करने वाला खुलासा कैग की रिपोर्ट में हुआ है। पीने के पानी को लेकर चिंताजनक हालत सामने आई है। कैग की रिपोर्ट के अनुसार रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पीने के पानी और दूसरी जरूरी सुविधाओं को लेकर कैग की रिपोर्ट ने गम्भीर तस्वीर सामने रखी है।
 

कैग ने पाया कि कई रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी में ई कोलाई बैक्टीरिया मिला। जो चिंता की बात है। वहीं कई जगह पानी की जरूरी जांच तक नहीं कराई गई। इसके अलावा शौचालय, पेशाबघर, पानी के नल, पंखे और दूसरी यात्री सुविधाएं भी तय मानको से कम मिली। कैग ने रेलवे बोर्ड के बनाये नियमों का पालन न होने पर सवाल उठाए हैं।