Jaipur Train : जयपुर-रेवाड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रहेगी रद, रेवाड़ी होकर संचालित 3 ट्रेन रींगस होकर चलेंगी
उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मण्डल के जयपुर-बांदीकुई रेल खण्ड पर स्थित दौसा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण जयपुर-रेवाड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 5 को रद्द रहेगी और 3 ट्रेनों के मार्ग में 4 अप्रैल को परिवर्तन किया जाएगा। इसके चलते ही रींगस स्टेशन होकर संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09635, जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 5 अप्रैल को रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09636, रेवाडी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 5 अप्रैल को रद्द रहेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 12915, साबरमती-दिल्ली रेलसेवा जो 4 अप्रैल को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रे वाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा जो 4 अप्रैल को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के पर परिवर्तित मार्ग स्थान रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीम का थाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करगी।
गाड़ी संख्या 20964, वाराणसी-साबरमती रेलसेवा जो 4 अप्रैल को वाराणसी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करगी।