पोकरण जाने वाले यात्रियों! अब यात्रा करते समय ध्यान रखें!!, जैसलमेर - लालगढ़ ट्रेन अब पोकरण नहीं रुकेगी
Jun 21, 2025, 10:57 IST
RNE Bikaner.
पोकरण के लिए रेल यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए ये रेल यात्रा परिवर्तन जानना जरूरी है। क्योंकि अब उनके लिए ये रेल पोकरण स्टेशन पर नहीं रुकेगी। क्योंकि रेलवे ने अपने शिड्यूल में बड़ा परिवर्तन कर दिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के राई का बाग - जैसलमेर रेलखंड के पोकरण स्टेशन पर टावर वैगन साइडिंग की कमीशनिंग कार्य किया किया जा रहा है। इस कार्य के लिए 26 जून को जैसलमेर - लालगढ़ - जैसलमेर रेल सेवा पोकरण स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।