{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Jodhpur-Bangalore train : जोधपुर-बेंगलूरु एक्सप्रेस नए सुपरफास्ट नम्बरों के साथ चलेगी, रेलवे ने जारी किए आदेश

रेलवे विभाग ने जोधपुर से बेंगलूरू तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के नंबरों में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन नए एक्सप्रेस नंबरों से रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी।
 

रेलवे विभाग ने जोधपुर से बेंगलूरू तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के नंबरों में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन नए एक्सप्रेस नंबरों से रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी। 26 फरवरी से यह ट्रेन जोधपुर से नए सुपरफास्ट नम्बर के साथ रवाना होगी, जबकि सोमवार को बेंगलुरू से प्रस्थान करने वाली ट्रेन भी परिवर्तित नम्बर के साथ बुधवार को जोधपुर पहुंच चुकी है।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 16507/08 जोधपुर बेंगलूरु हिसाप्ताहिक एक्सप्रेस के नम्बरों में बदलाव किया है। गाड़ी संख्या 16507 जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस गुरुवार से नए सुपरफास्ट नम्बर 20693 के साथ संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 16508 बेंगलुरु जोधपुर एक्सप्रेस का नम्बर भी बदलकर 20694 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह लंबी दूरी की ट्रेन जोधपुर से सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शनिवार को तथा बेंगलूरु से सोमवार और बुधवार को संचालित होती है।

रानीखेत एक्सप्रेस का नरैना स्टेशन पर कल तक अस्थाई ठहराव

उत्तर पश्चिम रेलवे ने नरैना में आयोजित वावू दयाल मेला के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रानीखेत एक्सप्रेस का नरैना स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार गाड़ी संख्या 15013. जैसलमेर काठगोदाम एक्सप्रेस 27 फरवरी तक नरैना स्टेशन पर दोपहर 2.17 बजे आकर 2.19 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस भी 27 फरवरी तक नरैना स्टेशन पर सुबह 11.01 बजे आकर 11.03 बजे प्रस्थान करेगी।

रानीखेत ध्यान रखें

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाते समय तथा टिकट बुकिंग से पहले नए ट्रेन नम्बरों की जानकारी जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।