Jodhpur News : मरुधर, रणथंबोर सुपरफास्ट व रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
जोधपुर में कई ट्रेनों का संचालन मई माह में प्रभावित रहेगा। सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि कनकपुरा यार्ड में चल रहे तकनीकी कार्य के चलते इन ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में प्रांरभिक स्टेशनों से देरी से रवाना और मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी रीशेड्यूल
ट्रेन संख्या 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 9 मई को जोधपुर से 2 घंटे देरी से रवाना होगी। इसी प्रकार 14866 जोधपुर वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 10 मई को 3 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। वहीं 12465 इंदौर-जोधपुर रणथंबोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 मई को इंदौर से 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
ये ट्रेनें रहेंगी रेगुलेट
ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 मई को जयपुर मंडल पर 20 मिनट, 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 3,5,9 व 12 मई को (4 ट्रिप) जयपुर मंडल में 40 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी। ट्रेन संख्या 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 4 व 14 मई को 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
ट्रेन संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस 9 व 10 मई को जयपुर मंडल में 15 मिनट तक रोकी जाएगी। 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 14 मई को 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
एक्सप्रेस जोधपुर-साबरमती जोधपुर-साबरमती बहाल
एक्सप्रेस का संचालन आवागमन में 2-2 ट्रिप रद्द रहने के बाद अब फिर से प्रारंभ किया जा रहा है। ट्रेन रविवार 3 मई से दोबारा पटरी पर दौड़ेगी। फालना-बिरोलिया स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 658 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया था। इसी कारण ट्रेन को अस्थाई रूप से रद्द करना पड़ा। गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 30 अप्रैल व । मई को 2 ट्रिप तथा गाड़ी संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 1 व 2 मई को 2 ट्रिप रद्द रहने के बाद फिर शुरू होगी।