Jodhpur Train : जोधपुर-साबरमती रेल सेवा रद्द, अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर रानी-खीमेल स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 638 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य कर रहा है। इस कार्य के लिए लिए गए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने दी।
रद्द रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर साबरमती रेल सेवा 16 व 17 अप्रैल
को तथा गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेल सेवा 17 व 18 अप्रेल को रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
16 अप्रैल को श्रीगंगानगर से चलने वाली 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेल सेवा बाया अजमेर चित्तौडगढ़-रतलाम-वडोदरा होकर चलेगी, जो भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच व मंदसौर में ठहराव करेगी। 17 अप्रैल को हनुमानगढ से प्रस्थान करने वाली 14707, हनुमानगढ़ दादर रेल सेवा तथा भगत की कोठी से प्रस्थान करने वाली 20944, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा वाया लूनी-भीलडी महेसाना होकर चलेगी, जो समदडी, जालोर, मारवाड़ भीनवाल, भीलडी, पाटन में रुकेगी।
इसके अतिरिक्त 16 अप्रैल को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 20943, 15 अप्रैल को बेंगलुरू से प्रस्थान करने वाली 20694, 16 अप्रैल को हडपसर से प्रस्थान करने वाली 20496, तथा 17 अप्रैल को साबरमती से प्रस्थान करने वाली 19223 एवं 12462 रेल सेवाएं वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होंगी। ये सभी रेलसेवाएं पाटन, भीलडी, मारवाड, भीनमाल, जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।
रेगुलेट रेलसेवा
गाडी संख्या 22548, साबरमती-ग्वालियर रेल सेवा जो 17 अप्रैल को साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह पालनपुर-खीमेल स्टेशनों के मध्य 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।