{"vars":{"id": "127470:4976"}}

New Amrit Bharat Train : अमृतसर की बिहार से होगी सीधी कनेक्टिविटी, चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड व बिहार के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा

 

रेलवे विभाग ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। जहां पर यात्रियों को नई ट्रेन की सौगात दी है। रेलवे विभाग की तरफ से सहरसा से अमृतसर के नजदीक छेहरटा तक सीधी रेल सेवा शुरू हो रही है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।

इस ट्रेन के संचालन से पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड व बिहार के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस सुपरफास्ट ट्रेन के चलने से यात्रियों को अमृतसर से बिहार तक सीधा सफर करने का मौका मिलेगा। 

इस ट्रेन की पहली यात्रा 15 सितंबर को सहरसा से शुरू होगी, जो अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर 16 सितंबर की रात 7:10 बजे पहुंचेगी और 7:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 34 रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 34 स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव के चलते यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। रेलवे विभाग की तरफ से इस ट्रेन की बुकिंग शुरू कर दी है और यात्रियों को इसमें आसानी से टिकट उपलब्ध हो सकेगी। 

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

सहरसा, सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी जंक्शन, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल जंक्शन, सिकटा, नरकटियागंज जंक्शन, सिसवा बाजार, कप्तानगंज जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बुढ़वल जंक्शन, मुरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर जंक्शन, यमुनानगर जगाधरी,

अम्बाला कैंट जंक्शन, राजपुरा जंक्शन, सरहिंद जंक्शन, ढंडारी कलां, फगवाड़ा जंक्शन, जालंधर सिटी, ब्यास, अमृतसर व छेहरटा स्टेशन पर ठहराव होगा। इससे कई राज्यों के यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है।