{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Northern Railway train : उत्तर रेलवे गर्मियों की छुट्टियों में चलेंगी स्पेशल ट्रेन, बिहार व बंगाल पर रहेगा फोकस 

उत्तर रेलवे ने ग्रीष्मकालीन सीजन में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया

 

उत्तर रेलवे ने ग्रीष्मकालीन सीजन में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। इस प्रस्ताव में कैंट रेलवे स्टेशन को प्रमुख ठहराव केंद्र बनाया गया है, जहां से बिहार और बंगाल जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें गुजरेंगी। ये ट्रेनें 15 अप्रैल से जुलाई के मध्य तक संचालित की जाएंगी।

अम्बाला कैंट से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में फिरोजपुर दानापुर/पटना स्पेशल (04616/15) 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार चलेगी। अम्बाला आगमन शाम 6 बजे व प्रस्थान शाम 6:10 बजे होगा। फिरोजपुर- दरभंगा स्पेशल (04620/19) ट्रेन 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर शनिवार को चलेगी। इसका अम्बाला आगमन शाम 7:55 बजे व प्रस्थान रात 8:05 बजे होगा।

अमृतसर- हावड़ा स्पेशल (04624/23) ट्रेन 20 अप्रैल से 13 जुलाई तक हर सोमवार अमृतसर से चलेगी। इसका अम्बाला आगमन रात 12:40 बजे व प्रस्थान रात 12:50 बजे होगा। अमृतसर- मानसी स्पेशल (04610/09) ट्रेन 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर रविवार को चलेगी। इसका आगमन रात 12:30 बजे व प्रस्थान 12:40 बजे होगा।

पटना/दानापुर फिरोजपुर स्पेशल (04615) ट्रेन 21 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। कैंट स्टेशन पर इसके पहुंचने का समय शाम 6:23 बजे और प्रस्थान 6:25 बजे होगा।