Railway Platform Extension : खैरथल, राजगढ़, अलवर सहित 46 रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म का होगा विस्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है। प्लेटफॉर्म का विस्तार, उसकी ऊंचाई बढ़ाने और नए शेल्टर लगाने या पुराने शेल्टर का विस्तार किए जाने से यात्रियों को चढ़ने-उतरने और प्रतीक्षा के दौरान अधिक सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि लंबी दूरी की गाड़ियों में लगातार डिब्बों की संख्या बढ़ रही है। इस वजह से प्लेटफॉर्म को भी आवश्यकतानुसार लंबा किया जा रहा है, ताकि सभी कोच सुरक्षित रूप से प्लेटफॉर्म पर लग सकें और यात्रियों को चढ़ने-उतरने में परेशानी न हो।
लो लेवल से हाई लेवल तक हर स्टेशन पर हो रहा बदलाव
जयपुर मंडल के छोटे और बड़े सभी स्टेशनों पर रेल लेवल और मीडियम लेवल प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाकर उन्हें हाई लेवल बनाया जा रहा है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में आसानी होगी। इसके साथ ही स्टेशनों पर अतिरिक्त शेल्टर भी लगाए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को धूप-बारिश से राहत मिलेगी।
37 करोड़ की लागत से 46 स्टेशनों पर काम जारी
जयपुर मंडल के 46 स्टेशनों अलवर, राजगढ़, खैरथल, बसवा, मालाखेड़ा, पडीसल. हरसौली, अजरका, ख अहीर, मंजरी नांगल सहित अन्य स्टेशनों पर लगभकरोड़ रुपए की लागत से प्लेटफॉर्म शेल्टर विस्तार का काम किया जा रहा है।