{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rail News : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया कदम, 11 रेल सेवाओं में बढ़ाए अस्थाई डिब्बे 

रेलवे द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूट्स पर चल रही 52 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के 132 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है
 

रेलवे द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूट्स पर चल रही 52 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के 132 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दो मई से 30 मई तक तथा अमृतसर से तीन मई से 31 मई तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे और गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर में अजमेर से दो मई से 30 मई तक तथा अमृतसर से तीन मई से 31 मई तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस, भिवानी-मथुरा में भी बढ़ाए जाएंगे

गाड़ी संख्या 14731/14732, दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस में दिल्ली से एक से 31 मई तक एवं बठिंडा से दो मई से एक जून तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा और 59632/59631, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी में 31 मई तक 05 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। 

गाड़ी संख्या 14795/14796, भिवानी-कालका-भिवानी में 31 मई तक 03 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे, 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी में दो मई से एक जून तक 03 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।