{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Railway Bikaner : जैसलमेर, जयपुर, सूरतगढ़ की ट्रेनें रद्द, 08 गाड़ियां आंशिक रद्द, 01 का रास्ता बदला, 01 लेट 

Bikaner के Lalgarh यार्ड में फाटक संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य 03 ट्रेनें कैंसल, 13 प्रभावित!

 

Rudra News Express Bikaner. 

Bikaner के Lalgarh Junction के यार्ड में बने समपार यानी रेलवे क्रॉसिंग फाटक संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य चल रहा है। यह काम पूरा होने के बाद यात्रियों और राहगीरों सभी को आवागमन में सुविधा मिलेगी लेकिन फिलहाल इस काम के चलते दो दिन रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस काम के चलते 03 ट्रेनें कैंसल की गई है। कुल 13 ट्रेनें प्रभावित हुई है। इनमें 08 का आंशिक रद्द किया गया है। मतलब के ये 08 ट्रेनें निर्धारित सफर पूरा नहीं करेगी। एक ट्रेन का रास्ता बदला है जबकि एक ट्रेन रिशिड्यूल याने लेट होगी। 

ये तीन ट्रेनें रद्द : 

  1. गाडी संख्या 14704, लालगढ-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 12.10.26 व 13.10.26 को रद्द रहेगी। 
  2. गाडी संख्या 19720, सूरतगढ-जयपुर रेलसेवा दिनांक 13.10.26 व 14.10.26 को रद्द रहेगी। 
  3. गाडी संख्या 19719, जयपुर- सूरतगढ रेलसेवा दिनांक 14.10.26 व 15.10.26 को रद्द रहेगी। 

ये 08 ट्रेनें आंशिक रद्द (प्रारम्भिक स्टेशन से) : 

  1. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 10.10.26 व 11.10.26 को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह हनुमानगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हनुमानगढ-लालगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
  2. गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.10.26 व 14.10.26 को लालगढ के स्थान पर हनुमानगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लालगढ-हनुमानगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.10.26 व 14.10.26 को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जैसलमेर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
  4. गाडी संख्या 19407, साबरमती-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.10.26 व 13.10.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-लालगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  5. गाडी संख्या 12404, लालगढ-प्रयागराज एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.10.26 व 14.10.26 को लालगढ के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लालगढ -बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
  6. गाडी संख्या 22471, लालगढ-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.10.26 व 14.10.26 को लालगढ के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लालगढ-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  7. गाडी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.10.26 व 13.10.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह सूरतगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सूरतगढ-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  8. गाडी संख्या 12456, बीकानेर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.10.26 व 14.10.26 को बीकानेर के स्थान पर सूरतगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-सूरतगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) : 

  • गाडी संख्या 17602, श्रीगंगानगर-काचीगुडा रेलसेवा जो दिनांक 13.08.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ-सादुलपुर-चूरू होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में हनुमानगढ, एलनाबाद, नोहर, तहसील भादरा, सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) : 

  • गाडी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन- भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.10.26 को शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।