{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Railway News : भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी!

बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चल रहा काम, बोरिवली तक जाएगी ये  ट्रेन!

 

Rudra News Express Bikaner.

रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा को आंशिक रद्द किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09006, भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को भिवानी से प्रस्थान करेगी वह बोरीवली तक ही संचालित होगी। अर्थात बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इससे पहले ये दो ट्रेनें हुई रद्द, जानिए क्यों!

रेलवे ने बताया, परिचालनिकी कारणों से दो रेल सेवाएं रद्द  रहीं। इनमें गाड़ी संख्या 74013 , रोहतक - हांसी डेमु दिनांक 25.10.2026 को रद्द रही। इसी तरह गाड़ी संख्या 74014  , हांसी - रोहतक  डेमु दिनांक 26.10 .2026 को रद्द रहेगी |

ये हुई लेट, जानिए क्यों!

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने लिंक रैक की देरी के कारण गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर - दिल्ली रेलसेवा दिनांक 25.10.2026 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना होने की जानकारी दी।