Railway News : यात्रीगण ध्यान दें, उत्तर-पश्चिम रेलवे की कई रेलसेवाएं रहेगी रद्द
आरयूबी निर्माण कार्य एवं दूधवाखारा-आसलू स्टेशनों के मध्य रेलवे का तकनीकी कार्य चल रहा है
बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक संख्या ए 142 पर आरयूबी निर्माण कार्य एवं दूधवाखारा-आसलू स्टेशनों के मध्य रेलवे का तकनीकी कार्य चल रहा है। इसके लिए 20 सितंबर को लिया जाने वाला ब्लॉक द्वारा राजस्थान सरकार आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के कारण 27 सितंबर को लिया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
ये आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
ट्रेन संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा जो 26 व 27 सितंबर को लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक चलेगी। हिसार-चूरू के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा 27 व 28 सितंबर को चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 14897, बीकानेर-हिसार रेलसेवा जो 27 सितंबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही चलेगी। चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा 28 सितंबर को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 54704, जयपुर-बठिण्डा रेलसेवा जो 27 सितंबर को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह लोहारू तक चलेगी। लोहारू-बठिण्डा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 54703, बठिण्डा-जयपुर रेलसेवा 28 सितंबर को बठिण्डा के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा बठिण्डा लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो 27 सितंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा 28 सितंबर को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
ट्रेन संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो 27 सितंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। यह ट्रेन भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
ट्रेन संख्या 07717, तिरूपति-हिसार रेलसेवा जो 24 सितंबर को तिरूपति से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रींगस-रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी व भिवानी स्टेशनों
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) पर ठहराव करेगी।
ट्रेन संख्या 04717, हिसार-तिरूपति रेलसेवा जो 27 सितंबर को हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी-रेवाड़ी-रींगस होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
री-शड्यूल रेलसेवाएं
ट्रेन संख्या 19808, सिरसा-कोटा रेलसेवा 27 सितंबर को सिरसा से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 54316, हिसार-रेवाड़ी सवारी गाड़ी रेलसेवा 27 सितंबर को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 54315, रेवाड़ी- हिसार सवारी गाड़ी 27 सितंबर को रद्द रहेगी।