{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Railway News : बीकानेर-अजमेर से चलने वाली 4 ट्रेनों का मार्ग बदला, जानिए तारीख और नया रूट

 
आसनसोल मंडल के मुगमा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित, अजमेर और बीकानेर से चलने वाली ट्रेनें भी शामिल

Rudra News Express Bikaner. 

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में सीतारामपुर जंक्शन-प्रधान खांटा रेलखंड के मुगमा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की राजस्थान से संबंधित चार रेलसेवाओं को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इन ट्रेनों के निर्धारित मार्ग में बदलाव किया गया है।

1. सियालदाह-अजमेर ट्रेन : 

गाड़ी संख्या 12987 सियालदाह-अजमेर रेलसेवा 23 से 26 सितंबर तक सियालदाह से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसका बदला मार्ग 
सीतारामपुर जं.-मधुपुर-महेशमुंडा-कोडरमा-गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन है। 

2. सियालदाह-बीकानेर ट्रेन : 

गाड़ी संख्या 12259 सियालदाह-बीकानेर रेलसेवा 24 और 27 सितंबर को सियालदाह से प्रस्थान करेगी। यह भी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इसका बदला मार्ग सीतारामपुर जं.-झाझा-किऊल-नवादा-मानपुर-गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन है। 

3. अजमेर-सियालदाह ट्रेन : 

गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदाह रेलसेवा 23 से 26 सितंबर तक अजमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन वापसी दिशा में परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसका बदला मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया-कोडरमा-महेशमुंडा-मधुपुर-सीतारामपुर जं. है 

4. बीकानेर-सियालदाह ट्रेन : 

गाड़ी संख्या 12260 बीकानेर-सियालदाह रेलसेवा 24 और 25 सितंबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी। इसका बदला मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया-मानपुर-नवादा-किऊल-झाझा-सीतारामपुर जं. है। 

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

रेलवे के इस मार्ग परिवर्तन के चलते इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले ट्रेन के मार्ग और परिचालन स्थिति की पुष्टि कर लेना उचित रहेगा। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद रेलसेवाएं निर्धारित मार्ग के अनुसार संचालित होंगी।