{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Railway services canceled : गांधीधाम-भुज रेलखंड पर तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक, रेल सेवाएं रद्द

 

आबूरोड रेलवे की ओर से गांधीधाम-भुज रेलखंड पर गांधीधाम ब्लॉक केबिन और आदिपुर स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। यह जानकारी उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने दी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा दिनांक 4, 6, 8, 9 व 11 फरवरी को बरेली से प्रस्थान करेगी, वह गांधीधाम तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा गांधीधाम भुज के मध्य आशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14322, भुज बरेली रेलसेवा दिनांक 5, 7, 8, 9 व 12 फरवरी को भुज के स्थान पर गांधीधाम से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा भुज-गांधीधाम के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14311, बरेली-भुज रेलसेवा दिनांक 5, 7 व 10 फरवरी को बरेली से प्रस्थान करेगी वह गांधीधाम तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा गांधीधाम- भुज के मध्य आंशिक रद्द रहेंगी।

गाड़ी संख्या 14312, भुज- बरेली रेलसेवा दिनांक 6, 10 व 11 फरवरी को मुज के स्थान पर गांधीधाम से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा भुज-गांधीधाम के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 20984, दिल्ली सराय-भुज रेलसेवा दिनांक 4, 7 व 11 फरवरी को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेंगी वह गांधीधाम तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा गांधीधाम भुज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 20983, भुज- दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 6 व 10 फरवरी को भुज के स्थान पर गांधीधाम से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा भुज-गांधीधाम के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 22483, भगत की कोठी-गांधीधाम रेलसेवा दिनांक 11, 12 व 13 फरवरी को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह भीलडी तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा भीलडी-गांधीधाम के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 22484, गांधीधाम-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 11. 12 व 13 फरवरी को गांधीधाम के स्थान पर भीलडी से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा गांधीधाम-भीलडी के मध्य आशिक रद्द रहेगी।