रेलवे स्टेशनों पर अब ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम, कैग रिपोर्ट में स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता पर उठे थे सवाल
Aug 17, 2026, 11:00 IST
RNE Network.
रेलवे स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता को लेकर कैग की रिपोर्ट के बाद रेलवे ने देश भर के 20 हजार जगहों पर वाटर कूलरों में ' टैंक टु टैप ' फिल्टरेशन सिस्टम लगाने का फैसला किया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दिनभर रेलवे स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। रेलवे नेटवर्क में करीब 20 हजार स्थानों पर व्यापक जल फिल्टरेशन और निगरानी व्यवस्था भी स्थापित की जायेगी।
पानी की गुणवत्ता पर उठे थे सवाल:
कैग रिपोर्ट में 512 रेलवे स्टेशनों में से 478 पर वर्ष 2023 - 24 में पानी की गुणवत्ता खराब मिली थी। इन स्टेशनों पर प्री और पोस्ट मानसून जांच निर्धारित 80 गुणवत्ता मानकों पर नहीं हुई थी।