Bikaner Railway News : बीकानेर मंडल के इन रेलवे स्टेशनों पर होगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा
बीकानेर अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार ने शनिवार को हिसार-हांसी स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 27.54 करोड़ रुपए की लागत से हिसार स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूरा हो चुका है। स्टेशन भवन में बड़े स्तर पर सुधार किया गया है। आने-जाने के मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। बाउंड्री वॉल, स्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण किया गया है। इन रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं मिलेगी।
दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा बनाई गई है। बुकिंग ऑफिसर, रिटायरिंग रूम में सुधार हुआ है। नए टॉक्लेट ब्लॉक भी बनाए गए हैं। रूपेश कुमार ने बताया हिसार स्टेशन पर 12.98 करोड़ रुपए की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा।
स्टेशन पर हरित ऊर्जा के लिए 22.5 लाख रुपए की लागत से 50 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया गया है। निरीक्षण के बाद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने हांसी स्टेशन का भी दौरा किया। वहां 16.11 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास कार्य चल रहा है। अब तक 13 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
हांसी स्टेशन पर भी 5.36 करोड़ रुपए की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। आवागमन आसान होगा।
व्यापारी वर्ग को भी लाभ मिलेगा। बीकानेर रेल मंडल में 22 स्टेशनों का पुनर्विकास और बीकानेर स्टेशन पर मेजर ऑपरेशन का कार्य प्रस्तावित है। इस दौर में वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर आदित्य लेघा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विष्णु चौधरी, सहायक मंडल अभियंता दिनेश पुरोहित, बाणिज्य गौतम सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।