रेलवे यूनियन अधिवेशन बीकानेर में कॉम श्री शिव गोपाल मिश्रा महामंत्री ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन नई दिल्ली 3 अक्टूबर सुबह रेल मार्ग से दिल्ली से आएंगे
Rudea news express
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन का 23 वा वार्षिक अधिवेशन 3 से 5 अक्टूबर को बीकानेर में हो रहा है। यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने बताया कि अधिवेशन का उद्धघाटन 3 अक्टूबर को रेलवे स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बीकानेर में एआईआरएफ के महामंत्री साथी शिवगोपाल मिश्रा करेंगे। एआईआरएफ के कार्यकारी अध्यक्ष जे आर भोसले मुख्य अतिथि और डी आर एम गौरव गोहिल, पीसीपीओ राजीव सिंह उद्धघाटन सत्र में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसी दिन सांय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
यूनियन के मंडल सचिव गणेश वशिष्ठ ने बताया कि 3 अक्टूबर को बीकानेर रेलवे स्टेशन दिवितीय प्रवेश द्वार से दोपहर 1बजे एक विशाल रैली निकाली जाएगी जिसमें लगभग डेढ़ हजार रेलकर्मी भाग लेंगे।
यह रैली बीकानेर रेलवे स्टेशन द्वितीय द्वारा से प्रारंभ होकर बोथरा कॉम्प्लेक्स,प्रेम जी पॉइंट, खजांची मार्केट मार्ग, सादुल सिंह सर्किल , कलेक्टर कार्यालय से विश्नोई धर्मशाला, तुलसी सर्किल, मारवाड़ अस्पताल होते हुए रेलवे ग्राउंड पहुँचेगी ।
मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी ने बताया कि 4 अक्टूबर को प्रतिनिधि सत्र होगा, जिसमे यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। आय व्यय का लेखा जोखा और प्रमुख प्रस्ताव भी प्रस्तुत होंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष मनोज कुमार परिहार करेंगे।
इस अधिवेशन में मंडल ओर जोन के पदाधिकारियों का आना आरंभ हो गया है ।
बीकानेर स्टेशन को यूनियन की फ़रियो एव झंडा से सजाया गया है एव रेलवे ग्राउंड के पंडाल को सजाने के साथ अधिवेशन की समस्त तैयारी पूरी हो गई है । अधिवेशन के लिए बीकानेर मंडल के सभी कर्मचारियों में उत्साह है।
इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि कॉम शिव गोपाल मिश्रा दिल्ली से 3 अक्टूबर सुबह रेल मार्ग से बीकानेर आ रहे है ।