{"vars":{"id": "127470:4976"}}

रेलवे ने आठ ट्रेनों के रूट में की कटौती, दिल्ली की बजाय शाहदरा तक चलेगी

शाहदरा से दिल्ली के बीच ट्रेन लेट होने के कारण यह बदलाव किया गया
 
डीआरएम की ओर से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया

शामली-सहारनपुर मार्ग पर चलने वाली आठ ट्रेन अभी सहारनपुर शामली होते हुए दिल्ली तक जाती थी, लेकिन अब यह ट्रेन शाहदरा तक ही जाया करेगी। आए दिन शाहदरा से दिल्ली के बीच ट्रेन लेट होने के कारण यह बदलाव किया गया। इसकी मांग अग्रवाल मित्र मंडल की ओर से उठाई गई थी।

सहारनपुर से शामली, बागपत होते हुए दिल्ली जाने वाली 64022 ट्रेन रात 03:35 पर सहारनपुर से रवाना होकर दिल्ली सुबह 08:20 पर पहुंचती है। इसके अलावा दिल्ली से सुबह 08:50 पर चलकर शामली आने वाली, शामली से दोपहर 02:10 पर चलकर दिल्ली जाने वाली, दिल्ली से शाम छह बजे चलकर शामली,

 सहारनपुर से शाम सात बजे चलकर शामली, बागपत होते हुए दिल्ली जाने वाली, दिल्ली से दोपहर 12:50 पर चलकर शामली होते हुए सहारनपुर जाने वाली, शामली से सुबह 09:55 पर चलकर दोपहर 01:45 दिल्ली पहुंचने वाली इसके अलावा दिल्ली से दोपहर 03:30 चलकर कासमपुर खेड़ी जाने वाली ट्रेन अब दिल्ली तक नहीं जाएगी।

 सभी आठ ट्रेन शाहदरा तक ही चलेगी। डीआरएम की ओर से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया। शामली के अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल ने बताया कि शाहदरा से दिल्ली जाने में क्रासिंग मिलने न के कारण ट्रेन लेट होती थी। जिस कारण दिल्ली शामली, सहारनपुर मार्ग की अधिकतर ट्रेन प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब चूंकि शाहदरा तक ट्रेन चलेगी तो ट्रेन समय पर शामली पहुंच सकेंगी।