trains extended : रेलवे ने आधा दर्जन ट्रेनों की दूरी का किया विस्तार, मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर उठाए कदम
मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे द्वारा आधा दर्जन ट्रेनों का दूरी विस्तार किया गया है। चार ट्रेनों का ठहराव किया गया है। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण को रस्सा डाला गया है। पांच से 12 जुलाई तक रेलवे द्वारा श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई का विस्तार मथुरा जंक्शन तक किया गया है। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से शाम चार बजे चलेगी और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रात 11.25 बजे पहुंचेगी।
मथुरा जंक्शन से ट्रेन सुबह 4.30 बजे चलेगी और झांसी दोपहर 12.50 बजे पहुंचेगी। नई दिल्ली आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार ग्वालियर तक किया गया है। पांच से 12 जुलाई तक नई दिल्ली-आगरा और छह से 13 जुलाई तक आगरा-नई दिल्ली के मध्य चलेगी। ट्रेन नई दिल्ली से शाम 5.40 बजे चलेगी और ग्वालियर रात 11.45 बजे पहुंचेगी। ग्वालियर से सुबह एक बजे चलेगी और नई दिल्ली सुबह 10 बजे पहुंचेगी।
छावनी का विस्तार पांच से 12 जुलाई तक मथुरा जंक्शन तक किया गया है। यह ट्रेन आगरा से सुबह 10 बजे चलेगी और मथुरा दोपहर 12.15 बजे पहुंचेगी। मथुरा जंक्शन से दोपहर 12.45 बजे चलेगी और आगरा छावनी दोपहर दो बजे पहुंचेगी। मैनपुरी आगरा छावनी का विस्तार मथुरा तक पांच से 12 जुलाई तक किया गया है।
यह ट्रेन आगरा छावनी पर 10.55 बजे पहुंचेगी। यहां से 11.15 बजे चलेगी और मथुरा दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी। मथुरा जंक्शन से दोपहर 2.30 बजे पहुंचेगी। मथुरा कासगंज के मध्य भी पांच से 12 जुलाई तक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन जंक्शन रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.20 बजे चलेगी और कासगंज शाम 4.30 बजे पहुंचेगी।
कासगंज से शाम 4.50 बजे चलेगी और मथुरा जंक्शन पर शाम 7.35 बजे पहुंचेगी। पांच से 12 जुलाई तक निजामुद्दीन मदुरै जंक्शन, निजामुद्दीन तिरुपति एक्सप्रेस को जंक्शन और आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
निजामुद्दीन-कन्याकुमारी एक्सप्रेस का जंक्शन पर ठहराव दिया गया है। निजामुद्दीन-यशवंतपुर का मथुरा जंक्शन और आगरा छावनी पर ठहराव दिया गया है। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए रस्सा डाला जा रहा है।
इटावा-आगरा टनकपुर-मथुरा ट्रेन का किया अछनेरा तक विस्तार
रेलवे प्रशासन द्वारा टनकपुर-मथुरा विशेष गाड़ी का विस्तार अछनेरा रेलवे स्टेशन तक किया है। इस ट्रेन के दूरी विस्तार से मुड़िया पूर्णिमा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभमिलेगा। अछनेरा से यह ट्रेन बुधवार व रविवार को छोड़कर तीन से 31 जुलाई तक संचालित होगी। यह ट्रेन टनकपुर से सुबह 4.45 बजे चलेगी। कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.10 बजे पहुंचेगी। अछनेरा यह ट्रेन दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी। अछनेरा से ट्रेन दोपहर 3.50 बजे चलेगी और कैंट रेलवे स्टेशन पर शाम 4.55 बजे पहुंचेगी।