{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Ramdevra Train : श्रीगंगानगर से लूणकरणसर, लालगढ़, कोलायत, फलोदी होते हुए रामदेवरा के लिये स्पेशल ट्रेन
 

 

Rudra News Express Bikaner. 

रामदेवरा मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बीकानेर रेल मंडल ने मेला स्पेशल रेल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। श्रीगंगानगर से पोकरण के बीच चलने वाली यह विशेष ट्रेन 12 से 26 सितंबर 2026 तक 15 फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 04741 श्रीगंगानगर-पोकरण मेला स्पेशल : 

श्रीगंगानगर से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी। केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, जैतसर, सूरतगढ़, राजियासर, अरजनसर, महाजन, लूणकरनसर और धीरेरा होते हुए यह दोपहर 3:50 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। लालगढ़ से शाम 4:20 बजे रवाना होकर कोलायत और फलोदी होते हुए शाम 7:15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। यहां से 7:20 बजे रवाना होकर शाम 7:50 बजे पोकरण पहुंचेगी।

रात में पोकरण से वापसी : 

वापसी में ट्रेन संख्या 04742 पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल पोकरण से रात 8:45 बजे रवाना होगी। यह रात 9:15 बजे रामदेवरा, 10 बजे फलोदी, रात 11:24 बजे कोलायत और रात 12:50 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद निर्धारित स्टेशनों से होते हुए सुबह 7:50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार, मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के रामदेवरा पहुंचने को देखते हुए यह विशेष रेल सेवा यात्री सुविधा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बीकानेर रेल मंडल ने यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही है।