{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Special Train : उत्तर रेलवे ने चलाई कई स्पेशल ट्रेन, रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाए

 

गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे और अम्बाला मंडल ने समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन तेज कर दिया है। यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक सफर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं। वहीं जरूरत के अनुसार नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी की जा रही है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन विशेष ट्रेनों का संचालन उन रूटों पर किया जा रहा है, जहां समर सीजन में यात्रियों की मांग सबसे अधिक रहती है। अब तक इन समर स्पेशल ट्रेनों के करीब 65 ट्रिप पूरे हो चुके हैं, जिनमें लगभग 1.17 लाख यात्री सफर कर चुके हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अम्बाला मंडल यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के फेरे बढ़ाने और उनकी अवधि बढ़ाने पर भी लगातार काम किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की कि वह अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और समय पर आरक्षण कराएं। यात्रा से पहले ट्रेन नंबर, स्टेशन कोड और समय की पुष्टि अवश्य करें।

इन प्रमुख रूटों पर चल रहीं स्पेशल ट्रेन

05735-36-अमृतसर-कटिहार - अमृतसर
04081-82-नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली
04610-09- अमृतसर-बरौनी- अमृतसर
05301-02-मऊ-अम्बाला छावनी मक
04512-11 - चंडीगढ़-पटना - चंडीगढ़
04520-19- बठिंडा -वाराणसी - बठिंडा
04624-23-अमृतसर-कोलकाता टर्मिनल - अमृतसर
04620-19- फिरोजपुर छावनी - झंझारपुर - फिरोजपुर
05193-94 रूपय पठानकोट - छपरा
09271-72-भावनगर टर्मिनस- हरिद्वार भावनगर टर्मिनस