special train : होली पर रेलवे ने यात्रियों को दी राहत, राजस्थान से विभिन्न राज्यों के लिए 67 स्पेशल ट्रेन चलाई
होली पर्व पर राजस्थान के बड़े रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रा को लेकर होने वाली मारमारी को देखते हुए रेलवे विभाग की तरफ से विशेष कदम उठाए है। इसके लिए राजस्थान से विभिन्न राज्यों के लिए 65 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। इन ट्रेनों के चलने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि होली के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र में 35 स्पेशल ट्रेनों के कुल 273 ट्रिप संचालित किए जा रहे हैं, जबकि 30 स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में 216 ट्रिप का विस्तार किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए 53 नियमित ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 141 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं
इन शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें
उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर यात्री भार की समीक्षा के बाद गोरखपुर, समस्तीपुर, योगनगरी ऋषिकेश, अमृतसर, मैसूरू, काकिनाडा, गोमतीनगर, भावनगर टर्मिनस, हावड़ा, तिरुपति, मऊ, साबरमती सहित कई गंतव्यों के लिए स्पेशल रेल सेवाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही साईं नगर शिर्डी, खडकी, वलसाड, बांद्रा टर्मिनस, दौंड, सोलापुर, संतरागाछी, कोयंबटूर और मुंबई सेंट्रल के लिए स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है।
होली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची
04715 बीकानेर–साईनगर शिर्डी (07.03.26 से 28.03.26, 04 ट्रिप)
04716 साईनगर शिर्डी–बीकानेर (08.03.26 से 29.03.26, 04 ट्रिप)
04725 हिसार–खडकी (01.03.26 से 29.03.26, 05 ट्रिप)
04726 खडकी–हिसार (02.03.26 से 30.03.26, 05 ट्रिप)
04727 हिसार–वलसाड (04.03.26 से 25.03.26, 04 ट्रिप)
04728 वलसाड–हिसार (05.03.26 से 26.03.26, 04 ट्रिप)
04827 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस (07.03.26 से 28.03.26, 04 ट्रिप)
04828 बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी (08.03.26 से 29.03.26, 04 ट्रिप)
09621 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस (01.03.26 से 29.03.26, 05 ट्रिप)
09622 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर (02.03.26 से 30.03.26, 05 ट्रिप)
09625 अजमेर–दौंड (05.03.26 से 26.03.26, 04 ट्रिप)
09626 दौंड–अजमेर (06.03.26 से 27.03.26, 04 ट्रिप)
09627 अजमेर–सोलापुर (04.03.26 से 25.03.26, 04 ट्रिप)
09628 सोलापुर–अजमेर (05.03.26 से 26.03.26, 04 ट्रिप)
09001 मुंबई सेंट्रल–भिवानी (03.03.26 से 27.03.26, 08 ट्रिप)
09002 भिवानी–मुंबई सेंट्रल (04.03.26 से 28.03.26, 08 ट्रिप)
09005 बांद्रा टर्मिनस–भिवानी (04.03.26 से 25.03.26, 04 ट्रिप)
09006 भिवानी–बांद्रा टर्मिनस (05.03.26 से 25.03.26, 04 ट्रिप)
08611 संतरागाछी–अजमेर (02.03.26 से 30.03.26, 05 ट्रिप)
08612 अजमेर–संतरागाछी (05.03.26 से 02.04.26, 05 ट्रिप)
06181 कोयंबटूर–जयपुर (26.02.26 से 26.03.26, 05 ट्रिप)
06182 जयपुर–कोयंबटूर (01.03.26 से 29.03.26, 05 ट्रिप)
09705 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस (01.03.26 से 29.03.26, 05 ट्रिप)
09706 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर (02.03.26 से 30.03.26, 05 ट्रिप)
09633 रेवाड़ी–रींगस (मार्च 2026 में 10 ट्रिप)
09634 रींगस–रेवाड़ी (मार्च 2026 में 10 ट्रिप)
09637 रेवाड़ी–रींगस (मार्च 2026 में 10 ट्रिप)
09638 रींगस–रेवाड़ी (मार्च 2026 में 10 ट्रिप)
09733 जयपुर–भिवानी (01.03.26 से 31.03.26, 31 ट्रिप)
09734 भिवानी–जयपुर (01.03.26 से 31.03.26, 31 ट्रिप)
01920 असारवा–आगराकैंट (19.03.26 से 30.03.26, 30 ट्रिप)
05045 लालकुआं–राजकोट (01.03.26 से 29.03.26, 05 ट्रिप)
05046 राजकोट–लालकुआं (02.03.26 से 30.03.26, 05 ट्रिप)
09425 साबरमती–हरिद्वार (23.02.26 से 23.03.26, 05 ट्रिप)
09426 हरिद्वार–साबरमती (24.02.26 से 24.03.26, 05 ट्रिप)