Special Train : होली पर भीड़ भरे सफर में स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को मिलेगी राहत, चलेगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
रेल प्रशासन द्वारा होली त्यौहार में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से इटारसी मंडल से 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस होली स्पेशल ट्रेनों के आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
गाड़ी 02192 रीवा से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी 2026 को रीवा से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 21.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। 02191 रानी कमलापति से रीवा स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
02186 रीवा से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 02 एवं 03 मार्च 2026 को रीवा से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 21.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। 02185 रानी कमलापति से रीवा स्पेशल ट्रेन 02 एवं 03 मार्च 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
01704 भोपाल से रीवा स्पेशल ट्रेन 05 मार्च को भोपाल से सुबह 10.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 20.45 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। 01703 रीवा से भोपाल स्पेशल ट्रेन 05 मार्च को रीवा स्टेशन से रात 22.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 09.05 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।
01667 रानी कमलापति से दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी एवं 02 मार्च को रानी कमलापति से दोपहर 14.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दूसरे दिन सुबह 08.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। 01668 दानापुर से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी एवं 03 मार्च को दानापुर स्टेशन से सुबह 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08.55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।