Sultanpur Train : सुल्तानपुर-साबरमती तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, गर्मियों में यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रेलवे ने सुल्तानपुर-साबरमती-सुल्तानपुर साप्ताहिक साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन शुरू करने का फैसला किया है
ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुल्तानपुर-साबरमती-सुल्तानपुर साप्ताहिक साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन शुरू करने का फैसला किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह सुविधा यात्रियों को आगामी 17 मई से 13 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।
गाड़ी संख्या 04216, सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन 17 मई से 12 जुलाई तक (9 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को सुल्तानपुर से सुबह 4 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उसी दिन शाम 7.40 बजे जयपुर पहुंचेगी और 7.50 बजे यहां से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7.20 बजे साबरमती पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04215, साबरमती-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 18 मई से 13 जुलाई तक (9 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को साबरमती से सुबह 8.50 बजे प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन उसी दिन रात 11.30 बजे जयपुर पहुंचेगी और 11.40 बजे यहां से चलकर अगले दिन शाम 5 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, किशनगढ़, अजमेर, व्यावर, मारवाड़, आबूरोड, पालनपुर और मेहसाणा सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 14 थर्ड एसी इकोनॉमी, 4 साधारण श्रेणी और 2 पावरकार डिब्बे समेत कुल 20 कोच होंगे।