{"vars":{"id": "127470:4976"}}

summer special train : राजस्थान के इस शहर से  बान्द्रा टर्मिनस तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन की ओर से बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बोरीवली के मध्य ग्रीष्मकालीन विशेष अनारक्षित रेलगाड़ी का संचालन किया जा रहा है।
 

यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन की ओर से बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बोरीवली के मध्य ग्रीष्मकालीन विशेष अनारक्षित रेलगाड़ी का संचालन किया जा रहा है। सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09157 (बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर) 3 मई को एक फेरे में बान्द्रा टर्मिनस से रात 12.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन कोटा जंक्शन दोपहर 2.17 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 4.27 बजे, बयाना जंक्शन 6.37 बजे, भरतपुर जंक्शन 7.27 बजे होते हुए अगले दिन सोमवार को शाम 5.30 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09158 (गोरखपुर-बोरीवली) 4 मई को एक फेरे में गोरखपुर जंक्शन से रात 8.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मंगलवार को भरतपुर जंक्शन दोपहर 3.47 बजे, बयाना जंक्शन 4.37 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 6.42 बजे, कोटा जंक्शन रात्रि 8.52 बजे होते हुए तीसरे दिन बुधवार को 11.30 बजे बोरीवली पहुंचेगी।

यहां रहेंगे स्टॉपेज

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में बान्द्रा टर्मिनस, बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, हिंडौन सिटी, बयाना जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर जंक्शन, पीलीभीत जंक्शन, मैलानी, सीतापुर जंक्शन, बुढ़वल जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बस्ती, खलीलाबाद तथा गोरखपुर जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव लेगी। इस विशेष गाड़ी में 18 सामान्य श्रेणी सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।