{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Train Canceled : जयपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल ट्रेन को 16 दिन के किया रद, यह 7 ट्रेन रहेगी प्रभावित 

 

चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ने वाला है। जहां पर 16 दिनोें तक ट्रेन प्रभावित रहेगी। इसके कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रेलवे के बीकानेर मंडल में चूरू सादुलपुर रेलखंड पर दुधवाखारा, डोकवा और सादुलपुर स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के कारण बुधवार से जयपुर-हनुमानगढ़ सहित कुल सात ट्रेनों पर असर पड़ेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार हनुमानगढ़-जयपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल ट्रेन 15 से 30 अप्रैल तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से पूरी तरह रद्द रहेगी। इसके अलावा जयपुर-बठिंडा ट्रेन 28 अप्रेल तक व बठिंडा-जयपुर ट्रेन 15 से 29 अप्रैल तक बठिंडा-लोहारू के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

वहीं, जोधपुर-रेवाड़ी और रेवाड़ी-सीकर ट्रेनें 15 से 24 अप्रेल तक लोहारू-रेवाड़ी के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। इसके साथ ही हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल ट्रेन 26 अप्रेल को परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी-रेवाड़ी-रींगस होकर संचालित की जाएगी।