{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Train canceled : रेलवे ने हरियाणा से राजस्थान जाने वाली कई ट्रेनों को किया रद्द, आरयूबी निर्माण के चलते रहेगी बंदी 

रेलवे बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में फाटक संख्या ए 142 व आसलू-दुधवा खारा स्टेशनों के मध्य 15ए पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लाक लिया जा रहा है। ब्लाक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

 

रेलवे बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में फाटक संख्या ए 142 व आसलू-दुधवा खारा स्टेशनों के मध्य 15ए पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लाक लिया जा रहा है। ब्लाक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इससे गाड़ी संख्या 54316 हिसार-रेवाड़ी सवारी गाड़ी व गाड़ी संख्या 54315 रेवाड़ी-हिसार सवारी गाड़ी 20 सितंबर को रद रहेगी।

गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू सवारी गाड़ी 19 से 20 सितंबर को लुधियाना से प्रस्थान करेगी, यह हिसार तक ही संचालित होगी। यह हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद रहेगी। गाड़ी संख्या 54605 चूरू-लुधियाना सवारी गाड़ी रेलसेवा 20 से 21 सितंबर को चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। यह चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद रहेगी।

गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर-हिसार एक्सप्रेस 20 सितंबर को 54605 चूरू-लुधियाना सवारी गाड़ी रेलसेवा 20 से 21 सितंबर को चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। यह चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद रहेगी। गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर-हिसार एक्सप्रेस 20 सितंबर को प्रस्तान करेगी। 

ये गाड़ियां रहेंगी प्रभावित

गाड़ी संख्या 19272 हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस 20 सितंबर हरिद्वार से प्रस्थान करेगी। यह अपने निर्धारित मार्ग धुरी, हिसार, डेगाना, मेडता रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग धुरी, बठिंडा, सूरतगढ़, बीकानेर, मेडता रोड होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा बठिंडा, हनुमानगढ, सूरतगढ, लालगढ, बीकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या 07717 तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा 17 सितंबर को तिरूपति से प्रस्थान करेगी। यह अपने निर्धारित मार्ग रींगस, सीकर, लोहारू, सादुलपुर, हिसार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रींगस, रेवाडी, भिवानी होकर संचालित होगी।

यह परिवर्तित मार्ग में नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर 20 सितंबर को निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से चलेगी।