{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Special Train : उधना से शकूरबस्ती के बीच चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे ने ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए उधना शकूरबस्ती के बीच दो जोडी स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन करने का निर्णय किया है
 

 रेलवे ने ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए उधना शकूरबस्ती के बीच दो जोडी स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन करने का निर्णय किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इन रेल सेवाओं से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 09113, उधना - शकूरबस्ती स्पेशल रेल सेवा 22 मई को उधना से दोपहर 1.20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12.30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09114, शकूरबस्ती-उधना स्पेशल रेल सेवा 25 मई को शकूरबस्ती से देर रात 12.50 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 2.10 बजे उधना पहुंचेगी। यह रेल सेवा वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, मदार व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 18 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

दूसरी रेल सेवा, गाड़ी संख्या 09115, उधना शकूरबस्ती स्पेशल 22 मई को उधना से दोपहर 1.55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.10 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 09116, शकूरबस्ती-उधना स्पेशल 24 मई को शकूरबस्ती से रात 11.30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9.00 बजे उधना पहुंचेगी।

यह रेल सेवा भरूच, वडोदरा, अहमदाबाद, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर व रेवाड़ी स्टेशनों पर रुकेगी। इस रेलसेवा में भी 18 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।