{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Udaipur Express : उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल हुआ जारी, हरियाणा के सात जिलों में होंगे 8 स्टॉपेज 

यह ट्रेन चंडीगढ़ को सीधा राजस्थान से जोड़ेगी। यह ट्रेन उदयपुर से बुधवार व शनिवार और चंडीगढ़ से रविवार और गुरुवार को चलेगी
 

हरियाणा के 7 जिलों के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने मंगलवार को उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है। यह ट्रेन 27 सितंबर को उदयपुर सिटी से शुरू होगी, जो 28 सितंबर को चंडीगढ़ से वापस उदयपुर सिटी के लिए चलेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ को सीधा राजस्थान से जोड़ेगी।

यह ट्रेन उदयपुर से बुधवार व शनिवार और चंडीगढ़ से रविवार और गुरुवार को चलेगी। उदयपुर सिटी से सुबह 4:05 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। फिर चंडीगढ़ से 11:20 बजे चलकर उदयपुर सिटी में अगले दिन सुबह 5:20 पर पहुंचेगी। कैथल व जींद जिले को राजस्थान से जोड़ने वाली यह दूसरी ट्रेन होगी। चंडीगढ़ जाने के लिए कैथल में यह ट्रेन सुबह 6:12 और उदयपुर जाने के लिए दोपहर 2:05 बजे चलेगी।

उदयपुर से चंडीगढ़ की ओर जाने का समय

रेवाड़ी स्टेशन 2.15 बजे
झज्जर 3:53 बजे
रोहतक 4:28 बजे
जींद : 5:10 बजे
नरवाना : 5:37 बजे
कैथल : 6:12 बजे
कुरुक्षेत्र : 7: 10 बजे
अंबाला : 9:05 बजे

 

चंडीगढ़ से उदयपुर जाते समय का ठहराव 


रेवाड़ी : 18:00 बजे 
झज्जर : 16:50 बजे
रोहतक : 16:15 बजे 
जींद : 15:30 बजे 
नरवाना : 15:03 बजे 
कैथल : 14:05 बजे 
कुरुक्षेत्र : 12:50 बजे 
अंबाला : 12:05 बजे