Vande Bharat : जोधपुर-साबरमती वन्दे भारत सहित 4 ट्रेनें आज बदले मार्ग से चलेंगी
अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते रविवार को जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों का संचालन अस्थाई रूप से परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 12461 जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस 29 मार्च को महेसाणा, कटोसन रोड एवं कलोल होकर संचालित होगी। ट्रेन संख्या 19223 साबरमती जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को खोडियार, कलोल, कटोसन रोड एवं महेसाणा होकर चलेगी।
इस दौरान गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा। ट्रेन संख्या 19224 (28 मार्च को प्रस्थान करने वाली) जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस कलोल-खोडियार मार्ग से संचालित होगी तथा गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर इसका ठहराव रद्द रहेगा। ट्रेन संख्या 09721 भावनगर-बीकानेर स्पेशल ट्रेन वीरमगाम, कटोसन रोड एवं महेसाणा होकर चलेगी। आम्बली रोड एवं गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।