Weekly Special Train : हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में किया विस्तार
भिवानी जिलावासियों विशेषकर मुंबई की ओर यात्रा करने वाले नागरिकों के अच्छी खबर है। रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए आठ जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04727/04728, हिसार-वलसाड वाया भिवानी जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में हिसार से 18 फरवरी से 25 फरवरी तक (02 ट्रिप) एवं वलसाड से 19 फरवरी से 26 फरवरी तक (02 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04725/04726, हिसार-खड़की-हिसार वाया लोहारू साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में हिसार से एक फरवरी से 22 फरवरी तक (04 ट्रिप) एवं खड़की से 02 फरवरी से 23 फरवरी तक (04 ट्रिप) तक विस्तार किया जा या है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा गाड़ी संख्या 04715/04716, बीकानेर-साईनगर शिडी गाड़ी संख्या 04827/04828, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी, गाड़ी संख्या 09621/09622, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल, गाड़ी संख्या 09625/09626, अजमेर-दौंड-अजमेर स्पेशल और गाड़ी संख्या 09627/09628, अजमेर-सोलापुर-अजमेर और गाड़ी संख्या 09705/09706, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।