{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan New Rail Line : राजस्थान में बिछेगी 103 किमी लंबी नई रेल लाइन, इन जिलों में होगा भूमि अधिग्रहण 

रेल मंत्रालय की तरफ से राजस्थान में 103 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस रेल लाइन को कोटा से मध्यप्रदेश के श्योपुर के बीच में बिछाया जाएगा
 

रेल मंत्रालय की तरफ से राजस्थान में 103 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस रेल लाइन को कोटा से मध्यप्रदेश के श्योपुर के बीच में बिछाया जाएगा। हालांकि यह रेल लाइन कोटा से ग्वालियर तक बिछाई जाएगी और इसकी कुल दूरी 284 किमी लंबी होगी। हालांकि पहले चरण में एमपी के श्योपुर से ग्लालियर तक बिछाई जा रही है।

पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में अब दूसरे चरण में श्योपुरा से कोटा तक लाईन को बिछाने का काम में तेजी लाई जाएगी। इसके लिए 103 किलोमीटर लंबी लाइन के लिए राजस्थान व मध्यप्रदेश के जिलों में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए सर्वे पूरा हो चुका है। अब केवल जमीन का अधिग्रहण करके जमीन मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा।

रेलवे ने दीगोद, इटावा व मांगरोल उपखंड अधिकारियों (एसडीएम) को भूमि अधिग्रहण के आदेश दिए हैं और इसकी तैयारी करने के आदेश दिए गए है। आपको बता दे कि इस पूरे रेल प्रोजेक्ट का नाम कोटा-श्योपुर-ग्वालियर रखा गया है। जहां पर पहले चरण में ग्वालियर से श्योपुर तक करीब 190 किमी लंबी रेल लाइन को बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है। हालांकि इस रेल लाइन को बिछाने की शुरुआत वर्ष 2018 से की गई थी और यह दिसंबर 2026 तक पूरी हो जाएगी। 

रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में कोटा से श्योपुर तक 103 किमी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसका रेलवे विभाग द्वारा डीपीआर तैयार कर लिया है और इसको मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। यह नई रे लाइन रेल मार्ग से राजस्थान और मध्यप्रदेश के तीन जिलों कोटा, श्योपुर और ग्वालियर के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

583.84 हैक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण

रेलवे विभाग की ओर से गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्थानीय प्रशासन की सहायता से कोटा-श्योपुरकला तक नई रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। इस रेल प्रोजेक्ट के लिए 583.84 हैक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। रेल बजट 2025-26 में ग्वालियर-श्योपुर-कोटा रेलवे लाइन परियोजना के लिए 450 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई। झांसी मंडल को कुल 2344.39 करोड़ का बजट आवंटित हुआ, जिसमें इस परियोजना को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि ग्वालियर-श्योपुर-कोटा बड़ी रेल लाइन परियोजना का सर्वेक्षण रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। एलाइनमेंट और डीपीआर को मुख्यालय की ओर से अनुमोदित किया जाना है। स्वीकृति मिलते ही योजना का काम शुरू हो जाएगा। इससे कोटा से श्योपुर होते हुए ग्वालियर तक कनेक्टिविटी मिलेगी।