{"vars":{"id": "127470:4976"}}

17 IPS Transfer: राजस्थान में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें कौन, कहां 

 

RNE Jaipur, Rajasthan.

भजनलाल सरकार ने मंगलवार देर रात राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में कोटा रेंज, एटीएस, एसओजी, एसीबी, सीआईडी और कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों में बदलाव किया गया है।

प्रमुख तबादले : 

  1. आईपीएस लता मनोज कुमार को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कम्यूनिटी पुलिसिंग एवं जन अभियोग, राजस्थान जयपुर लगाया गया।
  2. के.बी. वंदना को महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर बनाया गया।
  3. परम ज्योति को आईजी पुलिस आरएसी जयपुर की जिम्मेदारी दी गई।
  4. कालूराम रावत को आईजी टेलीकम्युनिकेशन राजस्थान जयपुर लगाया गया।
  5. हरेंद्र कुमार महावर को आईजी पुलिस कोटा रेंज बनाया गया।
  6. भुवन भूषण यादव को डीआईजी एसओजी जयपुर लगाया गया।
  7. मनीष त्रिपाठी को चित्तौड़गढ़ से हटाकर पुलिस अधीक्षक एटीएस जयपुर बनाया गया।
  8. धर्मेंद्र सिंह को भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ एसपी लगाया गया।
  9. ज्ञानचंद यादव को डीडवाना-कुचामन एसपी बनाया गया।
  10. गोरधन लाल सौंकरिया को पुलिस अधीक्षक एसीबी जयपुर लगाया गया।
  11. राजेश कुमार मीणा को भरतपुर एसपी नियुक्त किया गया।
  12. रिचा तोमर को 44वीं बटालियन आरएसी नई दिल्ली का कमांडेंट बनाया गया।
  13. पीयूष दीक्षित को दौसा एसपी लगाया गया।
  14. सागर को भीलवाड़ा एसपी बनाया गया।
  15. रोशन मीणा को टोंक एसपी नियुक्त किया गया।


इसके अलावा आईपीएस डॉ. हवा सिंह घुमरिया को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है