{"vars":{"id": "127470:4976"}}

शहर में 3, ग्रामीण में 2 कमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे, शादी के लिए सरकार ने दी है यह राहत, शादी का कार्ड देना होगा

 

RNE Network.

एलपीजी संकट के बीच राज्य सरकार ने अप्रैल महीने में शादी वाले परिवारों को राहत दी है। इसके तहत शहर में 3 और ग्रामीण क्षेत्र में 19 किलो के 2 कमर्शियल सिलेंडर मिल सकेंगे।
 

इसके लिए जिला रसद अधिकारी को आवेदन के साथ शादी का कार्ड प्रस्तुत करना होगा। एलपीजी किल्लत की समीक्षा के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गौदारा की अध्यक्षता में कल गैस कम्पनियों के अफसरों की बैठक के बाद यह जानकारी सामने आई है। 
 

गौदारा ने गेस कम्पनियों को ये सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। खाद्य मंत्री ने कहा कि 4 - 5 दिन में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है।