40 ब्राह्मण कराएंगे सीताराम का विवाह, भव्य तैयारी
Nov 25, 2024, 10:51 IST
RNE Network इस समय अयोध्या में सीताराम विवाह के भव्य आयोजन की तैयारी में सभी भक्त लगे हुए हैं। भक्ति का अद्भुत माहौल बना हुआ है। सभी श्रीराम की जय कर रहे हैं। कई तरह की तैयारियां चल रही है। रामनगरी रामबरात की तैयारी में लीन है। रामबरात 26 नवम्बर की सुबह 9 बजे कारसेवकपुरम से प्रस्थान करेगी। रामबरात को लेकर रथ सजाने में कारसेवकपुरम में 10 कारीगर जुटे हुए हैं। श्रीसीताराम का विवाह संपन्न कराने के लिए तिरुपति से 40 वैदिक ब्राह्मण भी आ रहे हैं। ये वैदिक ब्राह्मण सीधे जनकपुर पहुंचेंगे और सीताराम का विवाह संपन्न करायेंगे। अयोध्या से लेकर जनकपुर तक विवाह की तैयारियां ऐसी है कि त्रेतायुग के रामबरात की स्मृति जीवंत हो उठेगी। रामचरित मानस के बालकांड में वर्णित चौपाई भी जीवंत हो रही है।