{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बाड़मेर में ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई, पहले भी इस जिले में एक ऐसी ही फैक्ट्री पकड़ी गई थी

 

RNE Network.

बाड़मेर पश्चिमी सीमा का एक महत्त्वपूर्ण जिला है। पाक सीमा से सटा होने के कारण यहां सुरक्षा एजेंसियां, सेना व पुलिस विशेष रूप से सतर्क रहते है। यहां घुसपैठ व तस्करी की भी अनेक घटनाएं लगातार सामने आती रहती है।
 

जिले के सेड़वा क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की एक और फैक्ट्री पकड़ी है। धोरों के बीच बने एक खेत में एमडी ड्रग बनाई जा रही थी। मौके से तीन किलो एमडी ड्रग के साथ केमिकल व उपकरण बरामद किए गए।