{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान व गणित में होगी नई नियुक्तियां, 970 स्कूलों के लिए पदों की स्वीकृति जारी हुई, शिक्षण सुधरेगा

 

RNE Bikaner.

राज्य के 970 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में इस शिक्षण सत्र 2025 - 26 से विज्ञान संकाय स्वीकृत किया गया है। इनमें 3646 व्याख्याता और 962 प्रयोगशाला सहायकों के पद मंजूर किये गए है।
 

माध्यमिक शिक्षा के वित्तीय सलाहकार की ओर से जारी आदेश में संस्था प्रधानों को निर्देश दिया है कि इन पदों पर कार्यरत कार्मिकों का वेतन और भत्ते स्वीकृत लेखामद से ही आहरित किये जायें। प्रत्येक स्कूल में फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायालॉजी व गणित के लिए एक एक व्याख्याता , एक लैब सहायक नियुक्त होगा।