{"vars":{"id": "127470:4976"}}

प्रदेश में 242 व्याख्याताओं की भर्ती होगी, 2 लाख से अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाने की करनी है व्यवस्था

 

RNE Network.

प्रदेश के करीब दो लाख से अधिक विशेष विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अब सरकारी स्कूलों में व्याख्याता लगाए जाएंगे। वित्त विभाग ने 242 पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।
 

इसमें से आधे पद पदोन्नति से तो आधे पद राजस्थान लोक सेवा आयोग की सीधी भर्ती के जरिये भरे जाएंगे। प्रदेश में विशेष शिक्षा के व्यख्याताओं के पद नहीं होने से विद्यार्थियों को मजबूरन वरिष्ठ अध्यापकों के सहारे ही पढ़ाई करनी पड़ रही थी, या फिर निजी संस्थाओं में जाना पड़ता था।